देश की खबरें | पंजाब में रविवार को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए सभी इंतजाम किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

चंडीगढ़, 13 फरवरी पंजाब में रविवार को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह बात कही।

पंजाब में आठ नगर निगमों-अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा तथा 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। 2,302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कुल उम्मीदवारों में से 2,832 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2,037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1,569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं।

भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 1,003, 1,606 और 160 है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने 4,102 मतदान केंद्र बनाए हैं और इनमें से 1,708 को संवेदनशील और 861 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि शाम चार बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले मतदाताओं को मतदान करने दिया जाएगा।

मतगणना 17 फरवरी को होगी।

मतदान के लिए लगभग 7,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं और कुल 25,010 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगभग 19,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 39,15,280 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 20,49,777 पुरुष, 18,65,354 महिला और 149 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 30 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

इन चुनावों में 50 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड