देश की खबरें | असम के कई जिलों में भारी बारिश का 'अलर्ट'; गुवाहाटी में भीषण जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की राजधानी गुवाहाटी समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। राजधानी में लगभग सभी जगह जलभराव हुआ जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

गुवाहाटी, 30 मई असम की राजधानी गुवाहाटी समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। राजधानी में लगभग सभी जगह जलभराव हुआ जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने असम के कई जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

बृहस्पतिवार रात से राज्य के कई जिलों, विशेषकर पश्चिमी और दक्षिणी भागों में लगातार बारिश होने की खबर है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, गोलपारा, कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, नलबाड़ी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।

कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, दरांग, उदालगुड़ी, मोरीगांव, नगांव, होजई, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट और सोनितपुर जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

रेड अलर्ट के तहत चेतावनी जारी करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है जबकि ऑरेंज अलर्ट के तहत सर्तक होने और कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी जाती है।

रेड अलर्ट वाले जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

'ऑरेंज अलर्ट' वाले 10 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली चमकने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

आरएमसी ने चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, दरांग और उदागुड़ी जिलों में शनिवार के लिए भी 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ