खेल की खबरें | अल्कारेज रियो ओपन में जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उन्नीस साल के गत चैंपियन अल्कारेज ने पिछले दिन बारिश के कारण स्थगित हुए मैच के अंतिम दो गेम जीतकर बुधवार को आल्वेस को 6-4 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

उन्नीस साल के गत चैंपियन अल्कारेज ने पिछले दिन बारिश के कारण स्थगित हुए मैच के अंतिम दो गेम जीतकर बुधवार को आल्वेस को 6-4 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

अल्कारेज अगले दौर में फाबियो फोगनिनी से भिड़ेंगे जिन्होंने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में टॉमस बारियोस को 6-2 6-3 से हराया।

स्पेन के किशोर अल्कारेज पैर के मांसपेशियों की चोट के कारण चार महीने कोर्ट से दूर रहे। उन्होंने पिछले हफ्ते अर्जेन्टीना ओपन के साथ वापसी की जहां उन्होंने पिछले साल अमेरिकी ओपन के बाद पहला खिताब जीता और इस दौरान सिर्फ एक सेट गंवाया।

अल्कारेज 2021 में एटीपी इतिहास में साल का अंत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करने वाले पहले किशोर खिलाड़ी बने थे। वह अभी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन 2023 में नोवाक जोकोविच को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग हासिल करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

बुधवार को अन्य मुकाबलों दूसरे वरीय कैमरन नोरी ने थियागो मोंटेइरो को 7-5 7-5 से हराया। वह अगले दौर में ह्यूगो डेलियन से भिड़ेंगे जिन्होंने एलेक्स मोलकान को 1-6 6-2 6-2 से हराया।

पिछले साल के उप विजेता डिएगो श्वार्ट्जमैन को सर्बिया के लुसान लाजोविच ने एकतरफा मुकाबले में 6-1 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वह प्री क्वार्टर फाइनल में लास्लो जेयर से भिड़ेंगे।

चौथे वरीय फ्रांसिस्को केरुनडोलो ने रॉबर्टो कार्बालेस बेइना को 4-6 6-3 6-3 से हराया। वह अगले दौर में बर्नाबे जापटा मिरालेस से खेलेंगे।

स्थानीय दावेदार थॉमस बेलुची को अपने अंतिम पेशेवर मुकाबले में सबेस्टियन बेइज ने सीधे सेट में 6-3 6-2 से हराया। पैंतीस साल के बेलुची ने 2010 में करियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंकिंग हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\