खेल की खबरें | अल्कारेज, रूड एटीपी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अल्कारेज ने कहा, ‘‘यह एक सपना है। फिलहाल मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गया हूं। इसे समझने में समय लगेगा।’’

अल्कारेज ने कहा, ‘‘यह एक सपना है। फिलहाल मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गया हूं। इसे समझने में समय लगेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आगे बढ़ना है और नए लक्ष्य तलाशने हैं। मुझे इस स्तर पर कई वर्षों तक बने रहना है। यही मेरा लक्ष्य है - और निश्चित रूप से अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना।’’

रविवार को फाइनल में कैस्पर रूड पर 6-4, 2-6, 7-6 (1), 6-3 की जीत से स्पेन के अल्कारेज ने अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता और विश्व रैंकिंग के शीर्ष पर 2021 अमेरिकी ओपन चैंपियन डेनियल मेदवेदेव की जगह ली।

अल्कराज तीन स्थान की छलांग लगाकर नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे।

नॉर्वे के 23 वर्षीय रूड सीजन के अपने दूसरे प्रमुख फाइनल में पहुंचने के बाद सातवें नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। वह जून में फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी रफेल नडाल से हारकर उपविजेता रहे थे।

नडाल के पास भी अमेरिकी ओपन के बाद नंबर एक बनने का मौका था लेकिन चौथे दौर में फ्रांसेस टियाफो से हारने के बाद वह नंबर तीन पर बने हुए हैं। फ्लशिंग मिडोज में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 16 साल में पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बने टियाफो 26 वें नंबर से करियर के सर्वश्रेष्ठ 19वीं रैंकिंग पर खिसक गए हैं।

मेदवेदेव चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव दाएं टखने में चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर होने के बाद नंबर दो से नंबर पांच पर खिसक गए।

नोवाक जोकोविच इस सत्र में अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से चूक गए क्योंकि उन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया है और वह एक स्थान नीचे सातवें नंबर पर खिसक गए।

न्यूयॉर्क में पहला और करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद इगा स्वियाटेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गई हैं। पोलैंड की 21 वर्षीय स्वियाटेक के दूसरे स्थान पर पहुंची ओन्स जेब्युर से दोगुने से अधिक अंक हैं। स्वियाटेक ने शनिवार को फाइनल में जेब्युर को ही हराया था।

स्वियाटेक ने फ्रेंच ओपन भी जीता था और छह साल में एक सत्र में दो ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

एनेट कोंटावीट अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में सेरेना विलियम्स से हारकर एक पायदान खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त