देश की खबरें | अखिलेश यादव ने ‘90 घंटे के कार्य सप्ताह’ के सुझाव की निंदा की, कहा-कार्य की गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘90 घंटे के कार्य सप्ताह’ की वकालत करने वाले सुझावों की सोमवार को निंदा की और सवाल उठाया कि ऐसी सलाह इंसानों के लिए है या रोबोट के लिए।

लखनऊ, तीन मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘90 घंटे के कार्य सप्ताह’ की वकालत करने वाले सुझावों की सोमवार को निंदा की और सवाल उठाया कि ऐसी सलाह इंसानों के लिए है या रोबोट के लिए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यादव ने कहा, ‘‘इंसान तो जज्बात और परिवार के साथ जीना चाहता है। जब अर्थव्यवस्था की प्रगति का फायदा कुछ गिने चुने लोगों को ही मिलना है तो अर्थव्यवस्था 30 लाख करोड़ की हो जाए या 100 लाख करोड़ की, जनता को उससे क्या।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मनोरंजन और फिल्म उद्योग भी अर्थव्यवस्था में अरबों रुपये का योगदान देता है। यह लोग शायद नहीं जानते हैं कि मनोरंजन से लोग तरोताजा, पुनः ऊर्जावान महसूस करते हैं जो अंततः कार्य की गुणवत्ता में सुधार करता है।’’

यादव ने कहा कि ‘90 घंटे के कार्य सप्ताह’ की वकालत करने वालों को पहले यह सोचना चाहिए कि क्या उन्होंने अपनी युवावस्था में इस तरह के माहौल में काम किया था।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर वे वास्तव में उस समय सप्ताह में 90 घंटे काम करते थे तो हमारी अर्थव्यवस्था इस स्तर पर क्यों पहुंची?’’

कार्य-जीवन में संतुलन के महत्व पर जोर देते हुए (सपा) प्रमुख ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ माहौल युवाओं में रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ावा देता है जो बदले में एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में मदद करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिसकी नाव में छेद हो उसकी नाव डूबनी ही है। उसे तैरने की सलाह देने का कोई मतलब नहीं है।’’

यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘हर क्षेत्र, हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार अब तक कभी नहीं हुआ। अगर भाजपाई भ्रष्टाचार आधा ही कम हो जाए तो अर्थव्यवस्था अपने आप दोगुनी हो जाएगी।’’

पिछले हफ्ते, नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत द्वारा कार्य घंटों के बारे में दिए गए बयान ने इस मुद्दे पर बहस को जन्म दिया। कांत ने कहा कि भारतीयों को 2047 तक भारत को 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

बिजनेस स्टैंडर्ड के मंथन शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कड़ी मेहनत में दृढ़ता से विश्वास करता हूं। भारतीयों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए, चाहे वह सप्ताह में 80 घंटे हो या 90 घंटे। यदि आपकी महत्वाकांक्षा चार लाख करोड़ से 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की है तो आप इसे मनोरंजन या कुछ फिल्मी सितारों के विचारों का अनुसरण करके नहीं कर सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\