देश की खबरें | अखिलेश ने भाई-भतीजावाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक आधारभूत ढांचा परियोजनाओं और भूमि अधिग्रहण के मामलों में भाजपा सरकार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर संतुलित विकास का उदाहरण पेश करेगी।

लखनऊ, सात जुलाई समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक आधारभूत ढांचा परियोजनाओं और भूमि अधिग्रहण के मामलों में भाजपा सरकार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर संतुलित विकास का उदाहरण पेश करेगी।

यहां संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि इस सरकार ने कांवड़ियों को आश्रय स्थलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन उपलब्ध कराने में पिछले कुछ वर्षों में क्या किया? केंद्र और प्रदेश सरकारों ने कांवड़िया कॉरिडोर अब तक क्यों नहीं बनाया?

उन्होंने ने एक ऐसा कॉरिडोर बनाने का वादा किया जिससे यातायात में दिक्कत नहीं आएगी और स्थानीय दुकानदारों को नुकसान भी नहीं होगा। साथ ही उस स्थान की सुंदरता भी बनी रहेगी।

यादव ने कहा, “हमारा काम अनुकरणीय रहा है। दुनिया ने हमारा मॉडल देखा है। मौजूदा प्रशासन के विकास के मॉडल में पारदर्शिता और समावेशिता की कमी है।”

नदियों में प्रदूषण के संदर्भ में उन्होंने सीवेज शोधन संयंत्रों के बंद होने का आरोप लगाते हुए कहा, “यह बहुत चुपके से किया जा रहा है ताकि कोई रिकॉर्ड उपलब्ध ना रहे और किसी को भी जवाबदेह ना ठहराया जा सके।”

मथुरा में वृंदावन कॉरिडोर परियोजना के संदर्भ में उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार विकास के नाम पर धरोहर स्थलों के साथ छेड़छाड़ कर रही है।

यादव ने कहा, “हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो विकास विरासत, सौंदर्य और स्थानीय कारीगरों एवं व्यापारियों की आजीविका नष्ट करे, उसका विरोध किया जाना आवश्यक है।”

सपा प्रमुख ने कहा, “तीर्थ विकास परिषद मूल रूप से समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई थी। उन्होंने बस इसका नाम बदला है।”

उन्होंने भाजपा नेताओं पर अपने सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी परियोजनाओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

यादव ने कहा, “ठेके उनके अपने लोगों को दिए जा रहे हैं, दुकानें दी जा रही हैं और दान लिए जा रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\