देश की खबरें | अखिलेश ने अस्पताल पहुंचकर लिया आजम खान का हाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनके साथ 'अन्याय' और उनकी 'सेहत से खिलवाड़' करने का आरोप लगाया।

लखनऊ, 20 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनके साथ 'अन्याय' और उनकी 'सेहत से खिलवाड़' करने का आरोप लगाया।

संसद के मॉनसून सत्र में भाग ले रहे अखिलेश आजम की तबीयत ज्यादा खराब होने के बारे में सुनकर लखनऊ पहुंचे और सीधे मेदांता अस्पताल गए। वहां उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराए गए आजम से मुलाकात की।

अखिलेश ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार आजम के साथ अन्याय और उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रही है, मगर उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने कहा कि वह आजम के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क करेंगे।

गौरतलब है कि 72 वर्षीय आजम खान को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर सीतापुर जेल से लाकर दोबारा लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले मई में भी उन्हें कोविड-19 की वजह से मेदांता में ही दाखिल कराया गया था। जून में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। लेकिन पिछले ही हफ्ते ठीक होने पर उन्हें दोबारा सीतापुर जेल ले जाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\