देश की खबरें | अखिलेश ने भाजपा पर केवल एक उद्योगपति की मदद करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केवल एक समूह का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि किसी उद्योग और उद्योगपति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

बलिया (उप्र), नौ फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केवल एक समूह का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि किसी उद्योग और उद्योगपति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय के रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अडाणी को भाजपा का विटामिन ‘ए’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘विटामिन ‘ए’ अधिक होने से भी नुकसान है और इसके कम होने से भी नुकसान है। उद्योग और उद्योगपति बढ़ें, लेकिन किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं कर सकते कि एक उद्योगपति बढ़े और दूसरा न बढ़े। हर एक के साथ सरकार की बराबरी की दृष्टि होनी चाहिए।’’

सपा प्रमुख ने कहा कि भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का नतीजा यह होता है कि अगर एक उद्योगपति डूबा तो बैंक डूब जायेंगे, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक और एलआईसी का पैसा वापस कौन लाएगा। उद्योग व उद्योगपति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा केवल एक उद्योगपति की मदद कर रही है।

उन्होंने हिंडनबर्ग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा अर्थव्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रही है और एक रिपोर्ट आती है और उद्योगपति अडाणी दूसरे स्थान से गिरकर 20वें स्थान पर आ जाते हैं।

यादव ने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया है कि सपा सभी ईश्वर में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवान विष्णु और उनके सभी अवतार को मानते हैं। हम धार्मिक ग्रंथ व आस्था पर चलने वाले हैं।’’

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भी सवालों का जवाब नहीं देना चाहते, अपने बचाव में दोनों उप मुख्यमंत्रियों को सामने कर रहे हैं।

यादव ने कहा, ‘‘संविधान सबसे बड़ा धर्म है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा लोकतंत्र बरकरार रहे। 2024 की लड़ाई सबसे बड़ी लड़ाई है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू