जरुरी जानकारी | आकाश एयर 21 अक्टूबर से बेंगलुरु से गुवाहाटी, अगरतला के लिए सेवाएं शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी आकाश एयर अब पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये भी उड़ान सेवा देगी। कंपनी 21 अक्टूबर से त्रिपुरा के अगरतला और असम के गुवाहाटी के लिये उड़ान सेवा शुरू करेगी।

मुंबई, 26 सितंबर विमानन कंपनी आकाश एयर अब पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये भी उड़ान सेवा देगी। कंपनी 21 अक्टूबर से त्रिपुरा के अगरतला और असम के गुवाहाटी के लिये उड़ान सेवा शुरू करेगी।

एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने इस साल सात अगस्त से घरेलू मार्गों पर अपनी सेवाएं शुरू की।

आकाश एयर ने बयान में कहा कि एयरलाइन इस विस्तार के तहत, दो उत्तर-पूर्वी जिलों को अपने सातवें और आठवें गंतव्यों के रूप में जोड़ेगी।

इसमें कहा गया है कि ये नई उड़ानें बेंगलुरु और अगरतला के बीच निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा गुवाहाटी में विमान की कोई बदलाव की जरूरत नही होगी।

आकाश एयर ने कहा कि एयरलाइन 21 अक्टूबर से आठ शहरों... अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी और अगरतला के साथ कुल 11 ‘नॉन स्टॉप’ उड़ान भरेगी।

एयरलाइन ने मौजूदा क्षेत्रों में संपर्क सुविधा को और बढ़ाने के लिए 21 अक्टूबर से बेंगलुरु-चेन्नई मार्ग पर अतिरिक्त दैनिक उड़ानों की भी घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला