जरुरी जानकारी | अकासा एयर ने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया। दो साल से भी कम पुरानी एयरलाइन अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार करना चाहती है, जिसके तहत यह ऑर्डर दिया गया है।

हैदराबाद, 18 जनवरी अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया। दो साल से भी कम पुरानी एयरलाइन अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार करना चाहती है, जिसके तहत यह ऑर्डर दिया गया है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि ताजा ऑर्डर, जिसमें 737 मैक्स 10 और 737 मैक्स 8-200 जेट शामिल हैं, से एयरलाइन को 2032 तक लगातार विमान मिल सकेंगे। इससे कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

अकासा एयर ने 2021 में 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों का प्रारंभिक ऑर्डर दिया था। इसके बाद कंपनी ने जून 2023 में चार बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों का ऑर्डर दिया।

बयान में कहा गया कि जनवरी 2024 के इस ताजा सौदे के साथ एयरलाइन की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 226 विमानों तक हो गई है।

अकासा एयर वर्तमान में 22 विमानों के बेड़े का संचालन करती है और उसे अगले आठ वर्षों के दौरान कुल 204 विमान मिलेंगे।

अकासा एयर के संस्थापक और सीईओ विनय दुबे ने कहा कि इस बड़े और ऐतिहासिक विमान ऑर्डर से एयरलाइन को इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष 30 अग्रणी एयरलाइनों में शामिल होने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ''हमारे बेड़े में ये बढ़ोतरी हमें अपने परिचालन की ताकत बढ़ाने में मदद करेगी और हम निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू कर सकेंगे।''

इस ऑर्डर की घोषणा यहां 'विंग्स इंडिया 2024' कार्यक्रम में की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\