खेल की खबरें | आकर्षी, सुमित-अश्विनी इंडोनेशिया ओपन के मुख्य ड्रॉ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उभरती हुए खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को यहां महिला एकल क्वालीफिकेशन दौर में थाईलैंड की सिरादा रूंगपिबूनसोपित को कड़े मुकाबले में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

जकार्ता, सात जून उभरती हुए खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को यहां महिला एकल क्वालीफिकेशन दौर में थाईलैंड की सिरादा रूंगपिबूनसोपित को कड़े मुकाबले में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

आकर्षी ने सिरादा को 46 मिनट चले मुकाबले में 13-21 21-9 21-9 से हराया। वह मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में अमेरिका की बेईवेन झैंग से भिड़ेंगी।

बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने युजिरो निशिकावा और साओरी ओजाकी की जापान की जोड़ी को 50 मिनट में 17-21 21-18 21-14 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

सुमित और अश्विनी मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और सेरेना कानी से भिड़ेंगे।

पुरुष एकल में शुभंकर डे क्वालीफिकेशन दौर में इंडोनेशिया के एंडी फादेल मोहम्मद के खिलाफ 22-20 10-21 13-21 से हार गए।

कार्तिकेय गुलशन कुमार को भी क्वालीफिकेशन दौर में मलेशिया के सूंग जू वेन के खिलाफ 16-21 21-9 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

सिमरान सिंघी और रितिका ठाकेर की महिला युगल जोड़ी को भी ली सो ही और शिन सेयुंग चेन की कोरिया की जोड़ी के खिलाफ 10-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

युगल मुख्य ड्रॉ में अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी तथा मनु अत्री और सुमित की पुरुष जोड़ी जोड़ी पहले दौर में हार के साथ बाहर हो गई।

अश्विनी और सिक्की को इंडोनेशिया की मेलिसा ट्रियास पुष्पिता सारी और राशेल एलीसा रोज के खिलाफ 18-21 9-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि सुमित और मनु को प्रमुदया कुसुमावर्दाना और येरेमिया याकूब रांबितान की स्थानीय जोड़ी के खिलाफ 21-19 11-21 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड