देश की खबरें | अकाल तख्त ने लंगाह की क्षमादान की अपील खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने रविवार को समाज से बहिष्कृत कर दिये गये पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की क्षमादान अपील को खारिज कर दिया और कहा कि सिख समुदाय सामाजिक तौर पर उनका ​बहिष्कार करना जारी रखेगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमृतसर, 24 अगस्त अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने रविवार को समाज से बहिष्कृत कर दिये गये पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की क्षमादान अपील को खारिज कर दिया और कहा कि सिख समुदाय सामाजिक तौर पर उनका ​बहिष्कार करना जारी रखेगा ।

अकाल तख्त के सचिवालय में लंगाह के बेटे ने ताजा क्षमादान अपील दायर की थी जिसके बाद यह फैसला आया है ।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान.

अकाल तख्त में बैठक के दौरान लंगाह की अपील को खारिज करते हुये सिंह ने कहा, 'सुच्चा सिंह लंगाह के लिये कोई क्षमादान नहीं और सिख समुदाय के लोग सामाजिक तौर पर उनका बहिष्कार करते रहेंगे ।'

अकाल तख्त ने लंगाह को सिख समुदाय से 2017 में बहिष्कृत कर दिया था । इससे पहले उनके खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिससे वह बाद में बरी हो गये थे ।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में रहने वाले मुस्लिम शख्स ने लोगों का जीता दिल, राखी बांधने वाली हिन्दू बहन की 2 बेटियों की उनके रीति-रिवाज के साथ करवाई शादी.

इस महीने की शुरूआत में लंगाह को 'पंज प्यारों' ने गुरदासपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरद्वारा में क्षमा कर दिया था । हालांकि, अकाल तख्त द्वारा लंगाह के खिलाफ बहिष्कार का फैसला बरकरार रहा।

लंगाह ने इससे पहले मार्च में भी क्षमादान की अपील की थी ।

पंजाब पुलिस ने लंगाह के खिलाफ 2017 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया था । उनके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), धारा 384 (जबरन वसूली) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था ।

  हालांकि, बाद में शिकायतकर्ता ने अदालत में दावा किया कि उसने दबाब में यह शिकायत की थी जिसके बाद 2018 में लंगाह को बरी कर दिया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\