देश की खबरें | अकाल तख्त जत्थेदार ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने मंगलवार को पंजाब सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में अलग से आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर आपत्ति जताई और मुख्यमंत्री भगवंत मान से ‘साबत सूरत’ (बिना कटे केश रखना) अपनाने को कहा।

चंडीगढ़, 22 जुलाई अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने मंगलवार को पंजाब सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में अलग से आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर आपत्ति जताई और मुख्यमंत्री भगवंत मान से ‘साबत सूरत’ (बिना कटे केश रखना) अपनाने को कहा।

गर्गज ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से नवंबर में नौवें सिख गुरु के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में समानांतर कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय इन व्यवस्थाओं के आयोजन में सहायक भूमिका निभाने के लिए कहा।

अकाल तख्त जत्थेदार की यह टिप्पणी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी द्वारा गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करने की राज्य सरकार की घोषणा पर आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद आई है।

मुख्यमंत्री मान ने सोमवार को नौवें सिख गुरु के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला को अंतिम रूप दिया।

सरकार इस अवसर पर 19 नवंबर से 25 नवंबर तक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। राज्य सरकार की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए गर्गज ने कहा कि शताब्दी समारोह मनाना ‘खालसा पंथ’ की जिम्मेदारी है और सरकारों को आवश्यक व्यवस्था करने में सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा कार्यक्रमों की एकतरफा घोषणा किए जाने पर धामी की आपत्तियों का समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\