देश की खबरें | अजित पवार के सहयोगी अन्ना बनसोडे महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक अन्ना बनसोडे बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए।

मुंबई, 26 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक अन्ना बनसोडे बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए।

तीन बार के विधायक बनसोडे उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार के करीबी हैं।

बनसोडे के निर्वाचन का प्रस्ताव पवार ने पेश किया और भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया।

प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि बनसोडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (भाजपा), उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजित पवार तथा विपक्षी नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बनसोडे को उनकी सीट तक पहुंचाया।

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले बनसोडे पुणे जिले के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर