देश की खबरें | अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा: पृथ्वीराज चव्हाण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि 10 अगस्त के आसपास महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाकर उनकी जगह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को लाया जाएगा।

मुंबई, 24 जुलाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि 10 अगस्त के आसपास महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाकर उनकी जगह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को लाया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिंदे और शिवसेना के 15 अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला 10 अगस्त के आसपास किया जाएगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘शिंदे और अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला लेने के बाद निवर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार को 10 अगस्त के करीब नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।’’

चव्हाण ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिंदे के नेतृत्व में अगला लोकसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं है क्योंकि ‘‘उनका उनके गृह जिले ठाणे के बाहर प्रभाव नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के पास अब अजित पवार के रूप में विकल्प है।’’

चव्हाण ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम करने का तरीका ‘‘इस्तेमाल करो और फेंक दो’’ का है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिंदे का यह भाग्य है। भाजपा नेतृत्व की समझ संकेत दे रही है कि वे अजित पवार को मुख्यमंत्री और चुनाव का चेहरा बनाना चाहते हैं।’’

अजित पवार और राकांपा के आठ विधायक दो जुलाई को भाजपा-शिवसेना नीत सरकार में शामिल हुए थे। अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि बाकी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार को वित्त विभाग का प्रभार दिया गया।

शिंदे ने कहा था कि अजित पवार के सरकार में शामिल होने से उनको कोई खतरा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\