जरुरी जानकारी | अजाक्स इंजीनियरिंग के शेयर की बाजार में खराब शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केदारा कैपिटल समर्थित कंक्रीट उपकरण विनिर्माता अजाक्स इंजीनियरिंग का शेयर अपने निर्गम मूल्य 629 रुपये से आठ प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केदारा कैपिटल समर्थित कंक्रीट उपकरण विनिर्माता अजाक्स इंजीनियरिंग का शेयर अपने निर्गम मूल्य 629 रुपये से आठ प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 5.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 593 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 10.17 प्रतिशत फिसलकर 565 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर इसने 8.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 576 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,613.29 करोड़ रुपये रहा।

अजाक्स इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 6.45 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,269 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 599-629 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

आईपीओ पूरी तरह 2.01 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।

अजाक्स इंजीनियरिंग एक अग्रणी कंक्रीट उपकरण विनिर्माता है, जिसके पास कंक्रीट अनुप्रयोग से संबंधित उपकरणों, सेवाओं व समाधानों की व्यापक श्रृंखला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\