खेल की खबरें | कर्नाटक की एश्वर्या बाबू ने त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के त्रिकूद स्पर्धा में 14.14 मीटर के शानदार प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

चेन्नई, 13 जून कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के त्रिकूद स्पर्धा में 14.14 मीटर के शानदार प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

बेंगलुरु की 24 साल इस खिलाड़ी ने मयूखा जॉनी के 2011 में 14.11 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने तीसरे प्रयास में रिकॉर्ड कायम करने के बाद अपने चौथे प्रयास में फाउल किया और फिर अंतिम दो छलांग नहीं लगाई।

इस स्पर्धा में हरियाणा की रेणु 13.43 मीटर के साथ दूसरे स्थान, जबकि कार्तिका  13.25 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

ऐश्वर्या ने इससे पहले रविवार को लंबी कूद के क्वालीफिकेशन दौर में 6.73 मीटर की शानदार कूद लगायी जो किसी भारतीय महिला खिलाड़ी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। उनसे बेहतर प्रयास विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जार्ज के नाम है जो 6.83 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को होगा।

अन्य स्पर्धाओं पंजाब के कृपाल सिंह ने पुरूषों के चक्का फेंक में 60.31 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण जीता। महिलाओं में नवनीत कौर ढिल्लों 55.67 मीटर के साथ शीर्ष पायदान पर रही।

तमिलनाडु की ग्रेसेना मेरली ने 1.82 मीटर के प्रयास से महिलाओं की ऊंची कूद जीती।

पुरुषों की 800 मीटर में हरियाणा के कृष्ण कुमार ने एक मिनट 48.79 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिलाओं की इसी स्पर्धा में दिल्ली की चंदा (दो मिनट 01.67 सेकंड) ने जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू