जरुरी जानकारी | भारतीय टेलीमीडिया में वारबर्ग पिंकस से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी वापस खरीदेगी एयरटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि वह अपनी डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनी भारतीय टेलीमीडिया में वारबर्ग पिंकस से संबद्ध इकाई से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा करीब 3,126 करोड़ रुपये का है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि वह अपनी डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनी भारतीय टेलीमीडिया में वारबर्ग पिंकस से संबद्ध इकाई से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा करीब 3,126 करोड़ रुपये का है।

वारबर्ग पिंकस से संबद्ध लॉयन मीडो इनवेस्टमेंट ने भारती टेलीमीडिया में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 2018 में 2,310 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस सौदे को लेकर घोषणा दिसंबर 2017 में की गयी थी।

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि सौदे के तहत बिक्रेता कंपनी को भारती टेलीमीडिया के शेयरों के लिए एयरटेल के करीब 3.64 करोड़ इक्विटी शेयर 600 रुपये प्रति इक्विटी भाव पर जारी किये जाएंगे। साथ ही 1,037.8 करोड़ रुपये नकद में भुगतान किया जाएगा।

बयान के अनुसार, ‘‘प्रस्तावित सौदा एयरटेल की अपने ग्राहकों से जुड़े उत्पादों, सेवाओं और कंपनियों को एक ही होल्डिंग कंपनी के अंतर्गत लाने की रणनीति का हिस्सा है।’’

इसमें कहा गया है कि भारती टेलीमीडिया पर एक पूर्ण नियंत्रण और स्वामित्व से एयरटेल ग्राहकों को बेहती सेवाएं दे सकेगी।

भारतीय टेलीमीडिया डीटीएच कारोबार के ग्राहकों की संख्या 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार 1.7 करोड़ थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू