एयरटेल ने कहा, ग्राहकों के पास जाने वाले कर्मचारी संपर्करहित, सुरक्षित सेवा सुनिश्चित करेंगे

एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने उपभोक्ताओं के नाम एक नोट में कहा कि दुनिया अब धीरे-धीरे खुलने जा रही है और अगले चरण की यात्रा शुरू हो गई है।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई भारती एयरटेल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसने भारी क्षमता जोड़ी है। साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि उनके पास आने वाले कर्मचारी ‘स्वच्छता के उच्चस्तर’ का अनुपालन करेंगे।

एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने उपभोक्ताओं के नाम एक नोट में कहा कि दुनिया अब धीरे-धीरे खुलने जा रही है और अगले चरण की यात्रा शुरू हो गई है।

विट्टल ने कहा, ‘‘राष्ट्रव्यापी बंद के 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अब हम एक नए ‘परिवेश’

में प्रवेश कर चुके हैं। हमारा 45,000 का श्रमबल लगातार आपकी सेवा में है। हमें इस बात की खुशी है कि सभी सुरक्षित हैं। अब दुनिया को धीरे-धीरे खोला जा रहा है और हम इस यात्रा के अगले चरण में हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कंपनी ने उपभोक्ताओं की पूछताछ और चिंताओं को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें घर के दरवाजे पर सिम की डिलिवरी, घर पर ही अपने ग्राहक को जानिये (केवाईसी) को पूरा करना, घर से काम करने के समाधान, कॉन्फ्रेंसिंग और सुरक्षा सेवाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि इसके बावजूद कुछ कमियां रही होंगी क्योंकि हमारे कॉल सेंटरों की क्षमता कम हुई है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा होगा। विट्टल ने उपभोक्ताओं से कहा कि यदि उनकी कोई और जरूरत है तो वे कंपनी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।

सभी की सुरक्षा को कंपनी की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए विट्टल ने कहा कि मौजूदा कनेक्शन की किसी दिक्कत को दूर करने या नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं के पास जाने वाले एयरटेल के कर्मचारी स्वच्छता के उच्चस्तर का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। वे ग्राहकों को संपर्करहित सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है