जरुरी जानकारी | एयरलाइंस ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए निर्धारित उड़ानें बहाल कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया, वर्जिन अटलांटिक और ब्रिटिश एयरवेज ने शनिवार को दिल्ली से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें बहाल कीं।

नयी दिल्ली, 22 मार्च एयर इंडिया, वर्जिन अटलांटिक और ब्रिटिश एयरवेज ने शनिवार को दिल्ली से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें बहाल कीं।

हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक बिजली उपकेंद्र में आग लगने और हवाई अड्डे की बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद वहां विमानों का परिचालन करीब 18 घंटे तक ठप रहा था। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात परिचालन बहाल हुआ।

एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक ने शनिवार सुबह हीथ्रो हवाई अड्डे (एलएचआर) के लिए अपनी उड़ानें संचालित कीं। दोपहर में एयर इंडिया की एक और उड़ान रवाना होने वाली है।

दिल्ली हवाई अड्डे से एलएचआर को जोड़ने वाली छह दैनिक उड़ानें हैं।

भारत और एलएचआर के बीच ब्रिटिश एयरवेज की प्रतिदिन आठ उड़ानें हैं, जिनमें मुंबई से तीन और दिल्ली से दो उड़ानें शामिल हैं। वर्जिन अटलांटिक की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से एलएचआर के लिए पांच दैनिक उड़ानें हैं। एयर इंडिया की एलएचआर के लिए छह उड़ानें हैं।

एलएचआर एयरपोर्ट ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया कि उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और हवाई अड्डा पूरी तरह से चालू हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट