देश की खबरें | विमान के टिकट बुक करने वाली कंपनी का कर्मी नोएडा में अपने मकान में मृत मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमान के टिकट बुक करने वाली गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाला 34 वर्षीय एक व्यक्ति यहां अपने घर में मृत मिला। पुलिस ने मंगलवार को कहा।

नोएडा (उप्र), दो मई विमान के टिकट बुक करने वाली गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाला 34 वर्षीय एक व्यक्ति यहां अपने घर में मृत मिला। पुलिस ने मंगलवार को कहा।

पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।

पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सेक्टर 25 के जलवायु विहार में रहता था और उसका शव सोमवार को उसके घर पर सड़ी-गली हालत में मिला।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक अविवाहित था जो गुरुग्राम स्थित कंपनी में काम करता था

पुलिस के अनुसार, मृतक के माता-पिता ने बताया कि वह 10 साल पहले अमेरिका में रहता था, जहां उसे नशीले पदार्थों की लत लग गई थी, जिसके कारण उसे भारत लाया गया था, लेकिन उसकी यह लत नहीं छूटी।

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक अधिकारियों ने मृतक के घर की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now