देश की खबरें | खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर रविवार सुबह विमान परिचालन बाधित रहा।

नयी दिल्ली, 25 मई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर रविवार सुबह विमान परिचालन बाधित रहा।

आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने तड़के तीन बजकर 59 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से विमान संचालन में अस्थायी बाधाएं पैदा हुई हैं।

विमानन कंपनी ने कहा कि मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन हवाई क्षेत्र में कुछ अवरोध बना हुआ है।

उसने कहा, ‘‘हम आपको आश्वस्त करते हैं कि परिस्थितियां अनुकूल होने के साथ ही उड़ानों की आवाजाही फिर से शुरू की जाएगी।’’

उसने सुबह पांच बजकर 54 मिनट पर एक अन्य पोस्ट में बताया कि दिल्ली में आसमान साफ ​​होने के साथ ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है।

विमानों के आवागमन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉटकॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा प्रस्थान में औसतन 30 मिनट से अधिक की देरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान