देश की खबरें | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित,15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। खराब मौसम के कारण लगातार दूसरे दिन भी उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा।

नयी दिल्ली, चार जनवरी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। खराब मौसम के कारण लगातार दूसरे दिन भी उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा।

प्रतिकूल मौसम के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारत समय से देरी से चल रही हैं वहीं देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने विमानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार रात 12.15 बजे से डेढ़ बजे के बीच 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने सुबह छह बजकर 56 मिनट पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के उतरने और उड़ान भरने का सिलसिला जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट तृतीय के अनुरूप नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’

कैट तृतीय सुविधा कम दृश्यता की स्थिति में भी विमान के परिचालन की अनुमति देती है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का जिम्मा ‘डीआईएएल’ का है।

विमानन कंपनी 'इंडिगो' ने शुक्रवार रात एक बजकर पांच मिनट पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 6ईटी यात्रा परामर्श: कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।’’

वहीं एयर इंडिया ने रात 1.16 बजे एक्स पर एक अपडेट में कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो रहा है।

शुक्रवार को भी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\