विदेश की खबरें | सिडनी हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में लौटा विमान, यात्री गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आपात स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे पर दर्जनों घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं और कुछ उड़ानें विलंबित भी हुई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आपात स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे पर दर्जनों घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं और कुछ उड़ानें विलंबित भी हुई।

एयरलाइन ने कहा कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 122 सिडनी हवाईअड्डे से 199 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों के साथ कुआलालंपुर के लिए आठ घंटे की उड़ान पर रवाना हुई और एक ‘‘अशांत यात्री’’ के कारण तीन घंटे से अधिक समय बाद वापस लौट आयी।

मलेशिया के राष्ट्रीय विमान कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘सुरक्षा हित में, उड़ान के कमांडर ने सिडनी लौटने का फैसला किया।’’

‘नाइन न्यूज़’ ने बताया कि एक यात्री ने पिट्ठू (पीठ पर टांगा जाने वाला बैग) लिया हुआ था और वह विमान में विस्फोट करने की धमकी दे रहा था। उसने कहा कि चालक दल ने जब उसके बैग की जांच की तो उसमें कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने एक बयान में उक्त स्थिति को एक ‘‘आपात घटना’’ बताया।

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि 45 वर्षीय व्यक्ति को बिना किसी घटना के गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी यात्रियों को विमान के उतरने के लगभग तीन घंटे बाद बाहर निकाला गया।

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है, उस पर सोमवार को बाद में आरोप लगाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने अपराध निर्दिष्ट नहीं किया।

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एयरलाइन ने कहा, ‘‘मलेशिया एयरलाइंस के अधिकारियों को उनकी तत्काल कार्रवाई करने के लिए और यात्रियों को कठिन समय के दौरान शांत और सहयोगात्मक बने रहने के लिए धन्यवाद।’’

सिडनी हवाई अड्डे ने कहा कि कुछ उड़ानें उतरती रहीं और उड़ान भरती रहीं जबकि सुरक्षा एजेंसियां अपना काम करती रहीं, कोई भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड