जरुरी जानकारी | विमान ईंधन की कीमत में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच विमानों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमतें भी शनिवार को 0.2 प्रतिशत बढ़ा दी गईं। यह एटीएफ की कीमतों में हुई इस साल की लगातार आठवीं बढ़ोतरी है।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच विमानों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमतें भी शनिवार को 0.2 प्रतिशत बढ़ा दी गईं। यह एटीएफ की कीमतों में हुई इस साल की लगातार आठवीं बढ़ोतरी है।

सार्वजनिक तेल कंपनियों की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक एटीएफ के दाम में 277.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस मूल्य वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं। इस तरह एटीएफ की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

इस बीच पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगातार दसवें दिन अपरिवर्तित बने रहे। इसके पहले करीब दो हफ्ते में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

विमान ईंधन की कीमतों में हरेक महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधन किया जाता है जबकि तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक आधार पर बदलाव करने की छूट है।

एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को 18.3 फीसदी की भारी वृद्धि की गई थी। उसके बाद एक अप्रैल को भी इसके दाम में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

बहरहाल कीमत में ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एटीएफ की कीमत अब 1,11,981.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,17,753.60 रुपये और चेन्नई में 1,16,933.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 फीसदी आयात पर निर्भर भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में दर्ज की गई वृद्धि का नतीजा है। इसके अलावा महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था में तेल की मांग भी बढ़ रही है।

किसी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में करीब 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले एटीएफ की कीमत भी इस साल लगातार बढ़ी है। इस साल अब तक हुई आठ मूल्य वृद्धि में एटीएफ के दाम 39,180.42 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज