जरुरी जानकारी | हवाई यात्रा साल के अंत तक कोविड-19 से पूर्व स्तर पर पहुंचने की उम्मीद:पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक हवाई यात्रा के कोविड-19 से पूर्व के स्तर तक पहुंचने का भरोसा जताया।

हैदराबाद, 16 नवंबर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक हवाई यात्रा के कोविड-19 से पूर्व के स्तर तक पहुंचने का भरोसा जताया।

वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के ‘डेक्कन डायलॉग’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दो महीने दो दिन बाद हमने 25 मई से हवाई यात्रा शुरू की थी। तब 30,000 यात्री प्रतिदिन की इजाजत दी गयी थी।’’

पुरी ने कहा कि दो-तीन दिन पहले, मेरे हिसाब से दिवाली से पहले हमने 2,25,000 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। हम धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से हवाई यात्रा की क्षमता को खोल रहे हैं और अब तक 70 प्रतिशत खोल चुके हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों से इसे 80 प्रतिशत तक ले जाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझ भरोसा है कि 31 दिसंबर या उसके तुरंत बाद यानी कि एक-दो हफ्तों में हम कोविड-19 से पूर्व के स्तर तक पहुंच जाएंगे।’’

पुरी ने कहा कि उस स्तर पर पहुंच के लिए भी मौजूदा सुरक्षा एवं सफाई प्रोटोकॉल को और मजबूत करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now