देश की खबरें | गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह ‘‘खराब’’ थी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़े से मिली।

नोएडा (उप्र), 25 फरवरी गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह ‘‘खराब’’ थी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़े से मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, दिल्ली के पास स्थित इन पांच स्थानों की हवा में प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी अधिक रहा।

सूचकांक के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप में बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक का औसत 24 घंटे का एक्यूआई गाजियाबाद में 346, ग्रेटर नोएडा में 303, नोएडा में 292, फरीदाबाद में 286 और गुरुग्राम में 251 दर्ज किया गया।

बुधवार को यह गाजियाबाद में 388, ग्रेटर नोएडा में 342, नोएडा में 292, फरीदाबाद में 312 और गुरुग्राम में 265 था।

सीपीसीबी के अनुसार ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी के एक्यूआई में लंबे समय तक रहना लोगों के श्वसन संबंधी बीमारी का कारण बन सकता है, जबकि ‘‘खराब’’ एक्यूआई में लंबे समय तक रहने से ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\