देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 32 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\