देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को शाम में 167 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को शाम में 167 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि 101 से 200 के बीच एक्यूआई को ‘मध्यम’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 51 फीसदी दर्ज की गई।

इस बीच, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत शनिवार से कुछ उपाय लागू किए गए।

संशोधित जीआरएपी के तहत मौसम पूर्वानुमान के आधार पर, प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर तीन दिन पहले तक पाबंदियां लगायी जा सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी