देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 14.1डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया और एक्यूआई ‘‘खराब’’ श्रेणी में रहा, जबकि अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया और एक्यूआई ‘‘खराब’’ श्रेणी में रहा, जबकि अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 294 दर्ज किया गया, जो शनिवार की तरह रविवार को भी 303 रहा था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार को प्राधिकारियों को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में लागू पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।

इसका मतलब है कि क्षेत्र में निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। हालांकि, संबंधित एजेंसियों को धूल नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है।

सीक्यूएम के अनुसार सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 294 दर्ज किया गया, जो जीआरएपी का तीसरा चरण लागू करने के मानकों से करीब 100 अंक नीचे है।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उन्होंने मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\