देश की खबरें | दिल्ली में फिर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज, कई स्थानों पर एक्यूआई ‘गंभीर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के अंतराल के बाद रविवार को फिर से वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई क्योंकि प्रदूषण के स्तर में सुधार लाने वाली हवा की रफ्तार धीमी हो गई।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के अंतराल के बाद रविवार को फिर से वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई क्योंकि प्रदूषण के स्तर में सुधार लाने वाली हवा की रफ्तार धीमी हो गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 359 दर्ज किया गया जबकि शनिवार को यह 255 था।

सीपीसीबी ने 40 निगरानी केंद्र में से 36 का आंकड़ा साझा किया, जिसमें से आनंद विहार, अलीपुर, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, वजीरपुर, विवेक विहार और सोनिया विहार में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि शेष 28 में एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में हवा की रफ्तार शून्य किमी प्रति घंटा थी। पिछले दो दिन से अनुकूल हवाओं के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी।

दिल्ली में रविवार तड़के धुंध की मोटी परत छा गई जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई।

राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राजधानी में आज आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड