देश की खबरें | वायु प्रदूषण मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा वैश्विक खतरा: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाहरी खतरा बना हुआ है, लेकिन वैश्विक जीवन प्रत्याशा पर इसका अधिकांश प्रभाव भारत सहित सिर्फ छह देशों में केंद्रित है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाहरी खतरा बना हुआ है, लेकिन वैश्विक जीवन प्रत्याशा पर इसका अधिकांश प्रभाव भारत सहित सिर्फ छह देशों में केंद्रित है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया।

शिकागो विश्वविद्यालय के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एपिक) ने अपनी वार्षिक वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (एक्यूएलआई) रिपोर्ट में कहा कि 2021 में वैश्विक प्रदूषण बढ़ने के साथ मानव स्वास्थ्य पर बोझ भी बढ़ गया।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यदि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देश को पूरा करने के लिए विश्व स्थायी रूप से सूक्ष्म कण प्रदूषण (पीएम2.5) को कम कर दे, तो औसत एक व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा में 2.3 वर्ष जुड़ जाएंगे या दुनिया भर में कुल मिलाकर 17.8 अरब जीवन-वर्ष बचेंगे।

आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि सूक्ष्म कणों से प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाहरी खतरा बना हुआ है।

शिकागो विश्वविद्यालय, अमेरिका में प्रोफेसर माइकल ग्रीनस्टोन ने कहा, ‘‘वायु प्रदूषण का वैश्विक जीवन प्रत्याशा पर प्रभाव का तीन चौथाई हिस्सा केवल छह देशों- बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, चीन, नाइजीरिया और इंडोनेशिया में है। ’’

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार मानव जीवन पर वायु प्रदूषण से सर्वाधिक खतरे के मद्देनजर वैश्विक वायु गुणवत्ता अवसंरचना के लिए सामूहिक मौजूदा निवेश अपर्याप्त लगता है।

उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स, मलेरिया और तपेदिक के लिए हर साल बड़े वैश्विक कोष का निवेश किया जाता है, लेकिन वायु प्रदूषण के लिहाज से ऐसा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\