जरुरी जानकारी | एयर इंडिया महानगरों के बीच पांच प्रमुख मार्गों पर विस्तारा के ए320 विमान का इस्तेमाल करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह विस्तारा के ए320 विमानों को महानगरों के बीच पांच प्रमुख मार्गों पर तैनात करेगी। इन मार्गों में दिल्ली-मुंबई और मुंबई-हैदराबाद हवाई मार्ग भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह विस्तारा के ए320 विमानों को महानगरों के बीच पांच प्रमुख मार्गों पर तैनात करेगी। इन मार्गों में दिल्ली-मुंबई और मुंबई-हैदराबाद हवाई मार्ग भी शामिल हैं।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली यह एयरलाइन दिल्ली और मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद के बीच एक-एक बड़े आकार के विमान के साथ एक उड़ान संचालित करना जारी रखेगी। इन मार्गों पर बोइंग 777 या एयरबस ए350 विमान तैनात किए जाएंगे।

पूर्ण सेवा प्रदाता विस्तारा का इसी महीने एयर इंडिया के साथ विलय कर दिया गया था। बुकिंग के समय यात्रियों को विकल्प प्रदान करते हुए विस्तारा विमानों द्वारा संचालित उड़ानों के नंबर ‘एआई2’ से शुरू होते हैं।

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि महानगरों से महानगरों के बीच पांच मार्गों पर उड़ानें पूर्ववर्ती विस्तारा के ए320 शृंखला के विमानों के साथ संचालित होंगी। इनमें तीन श्रेणी - बिजनेस, प्रीमियम इकनॉमी और इकनॉमी श्रेणी होंगी।

ये मार्ग- दिल्ली और मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु, तथा मुंबई और हैदराबाद हैं।

वर्तमान में एयर इंडिया के पास 208 विमानों का बेड़ा है, जिसमें लगभग 67 बड़े विमान शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\