जरुरी जानकारी | एयर इंडिया मार्च से लंदन गैटविक हवाईअड्डे के लिए 12 साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया मार्च से लंदन गैटविक हवाई अड्डे के लिए 12 साप्ताहिक उड़ानें और लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू करेगी।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया मार्च से लंदन गैटविक हवाई अड्डे के लिए 12 साप्ताहिक उड़ानें और लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू करेगी।

कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में नयी उड़ानें संचालित कर रही है।

एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि ब्रिटेन के लिए नयी और अतिरिक्त उड़ानें 26 मार्च से शुरू होंगी।

बयान में कहा गया है, ''एयर इंडिया एकमात्र अनुसूचित एयरलाइन है जो ब्रिटेन में दूसरे सबसे बड़े हवाई अड्डे के लिए सीधे उड़ान संचालित करती है। यह गैटविक के लिए अमृतसर, अहमदाबाद, गोवा और कोच्चि जैसे स्थानों से तीन साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी।''

इसके अलावा, एयर इंडिया, लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे पर पांच साप्ताहिक फेरे जोड़ेगी।

बयान के अनुसार, वर्तमान में एयरलाइन की दिल्ली से 14 और मुंबई से 12 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होती है। इसे बढ़ाकर क्रमश: 17 और 14 कर दिया जाएगा।

एयर इंडिया हर सप्ताह अमृतसर और दिल्ली से ब्रिटेन में बर्मिंघम के लिए भी तीन उड़ानें संचालित करती है।

वर्तमान में, एयरलाइन की ब्रिटेन के लिए 32 साप्ताहिक उड़ानें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\