जरुरी जानकारी | उड़ान भरते वक्त विमान से आवाज आने के बाद एयर इंडिया का विमान काठमांडू लौटा: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरते वक्त एयर इंडिया के एक विमान से आवाज आने के बाद शनिवार शाम उसे वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरते वक्त एयर इंडिया के एक विमान से आवाज आने के बाद शनिवार शाम उसे वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इसके अलावा उड़ान भरने से पहले यात्रियों के चढ़ने के बाद यह पाया गया कि विमान का एक दरवाजा खराब था। उड़ान के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई।
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि उक्त दोनों समस्याएं आपस में जुड़ी नहीं हैं और किसी भी बिंदु पर सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने उड़ान भरने के दौरान शोर सुना था।
प्रवक्ता ने कहा कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
अधिकारी ने आगे बताया कि जांच के बाद ए321 विमान ने रविवार सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)