देश की खबरें | तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अलास्का की ओर मोड़ा गया एअर इंडिया का विमान, बाद में सेन फ्रांसिस्को उतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर बेंगलुरु से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी को दूर किए जाने के बाद उड़ान संख्या एआई 175 गंतव्य की ओर रवाना हुई और विमान सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सेन फ्रांसिस्को पहुंचा।

अधिकारी के मुताबिक, विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे और बाद में विमान तय समय से करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान को तकनीकी कारणों की वजह से अलास्का की ओर मोड़ा गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ''सभी यात्री बिल्कुल ठीक थे और विमान उसके बाद अपने गंतव्य स्थान सेन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गया। एअर इंडिया विलंब की वजह से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करती है।’’

आम तौर पर, बेंगलुरु से सेन फ्रांसिस्को तक उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now