जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ने विमानन एआई शिकागो-हैदराबाद-शिकागो साप्ताहिक उड़ान शुरु की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो से हैदराबाद के लिए बीच बिना रुके एयर इंडिया की पहली उड़ान शुक्रवार की सुबह यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

हैदराबाद, 15 जनवरी शिकागो से हैदराबाद के लिए बीच बिना रुके एयर इंडिया की पहली उड़ान शुक्रवार की सुबह यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों और एआई कर्मचारियों ने 237 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान एआई -108 का स्वागत किया। हवाई अड्डे का प्रबंधन का कामकाज संभालने वाले जीएमआर समूह की एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

आने वाले यात्रियों को केक काटने की रस्म के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया और सभी स्वच्छता मानदंडों और सामाजिक दूरी के प्रावधानों के साथ फोटो खिंचवाये गये।

बाद में दिन में, धूमधाम के बीच वही एयरक्राफ्ट यानी एआई 107 उड़ान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर 226 यात्रियों और 16 चालक दल सदस्यों के साथ शिकागो के लिए रवाना हुआ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी एयर इंडिया के कर्मचारियों और हवाई अड्डे के अन्य अंशधारकों के साथ टर्मिनल पर मौजूद थे।

उड़ान एआई-107 सप्ताह में एक बार प्रत्येक शुक्रवार को उड़ान भरेगी। यह हैदराबाद से दोपहर 1250 बजे (आईएसटी) प्रस्थान कर उसी दिन शम छह बजकर पांच मिनट (सीएसटी / स्थानीय अमेरिकी समय) पर शिकागो पहुंचेगी।

वापसी की उड़ान एआई-108 हर बुधवार को 2130 बजे (सीएसटी / स्थानीय अमेरिकी समय) शिकागो से चलकर रात एक बजकर 40 मिनट (आईएसटी) पर हैदराबाद पहुंचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट