देश की खबरें | रूस से यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक अन्य विमान बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया।

मुंबई/सैन फ्रांसिस्को, आठ जून एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक अन्य विमान बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया।

एअर इंडिया के दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुए एक विमान को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने, सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है।’’

एअर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक ‘फेरी’ विमान भेजा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ विमान संख्या एइआई-173डी आठ जून 2023 रात 12 बजकर सात मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ एअर इंडिया.. सरकारी एजेंसियों, नियामक प्राधिकरणों, हमारे कर्मचारियों तथा भागीदारों को हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के हमारे प्रयासों और मगदान (रूस) में रुकने के दौरान उनका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड