देश की खबरें | केबिन क्रू की कमी से जूझ रही एअर इंडिया, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ानें रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केबिन क्रू की कमी एअर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को प्रभावित कर रही है। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने सैन फ्रांसिस्को और वैंकूवर के लिए कुछ सेवाओं को पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 दिसंबर केबिन क्रू की कमी एअर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को प्रभावित कर रही है। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने सैन फ्रांसिस्को और वैंकूवर के लिए कुछ सेवाओं को पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि केबिन क्रू की कमी के चलते एयरलाइन प्रस्थान के समय में देरी कर रही है या अपनी कुछ लंबी दूरी की उड़ानों को रद्द कर रही है जिसके फलस्वरूप यात्रियों को सर्दी के मौसम में यात्रा के व्यस्त समय में असुविधा हो रही है।

एअर इंडिया ने नौ दिसंबर को एक आंतरिक परिपत्र में कहा, ‘‘ 10 दिसंबर और 13 दिसंबर के लिए एअर इंडिया की उड़ानें एआई-183/एआई184 (दिल्ली-एसएफओ-दिल्ली)रद्द कर दी गई हैं।’’

एक अन्य आंतरिक परिपत्र में, एयरलाइन ने कहा कि ‘‘केबिन क्रू की कमी के कारण इसकी उड़ानें - एआई 101 और एआई 102 (दिल्ली-न्यूयॉर्क-दिल्ली) के साथ-साथ एआई 185/एआई 186 (दिल्ली-वैंकूवर-दिल्ली) को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है।

एयरलाइन ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

अमेरिकी वीजा के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि के बीच एयरलाइन को लंबी दूरी की उड़ानों के लिए केबिन क्रू और वरिष्ठ पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार