देश की खबरें | सोने की तस्करी में एअर इंडिया के कर्मचारी गिरफ्तार: सीमा शुल्क अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के चालक दल के एक सदस्य और एक कैटरिंग (खान-पान सेवा) कर्मचारी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 72.46 लाख रुपये के सोने की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर एअर इंडिया के चालक दल के एक सदस्य और एक कैटरिंग (खान-पान सेवा) कर्मचारी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 72.46 लाख रुपये के सोने की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार रविवार को लंदन से लौटे एक विमान के चालक दल ने सीमा शुल्क अधिकारियों को देखने के बाद विमान के अंदर सोने को छिपा दिया था।

यह भी पढ़े | सिलवासा में 730 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र लगाएगी Hindalco Industries.

सीमा शुल्क द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने बाद में कैटरिंग कंपनी एम/एस एंबेसडर स्काई शेफ के कर्मचारी को पकड़ा और एअर इंडिया कर्मचारी और कैटरिंग कंपनी के कर्मचारियों के बीच बातचीत के आधार पर विमान से चांदी का पानी चढ़ाए सोने के चार कड़े बरामद किए ।

इसमें कहा गया कि बरामद सोने का कुल वजन 1.667 किलो है, जिसकी कीमत 72.47 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े | Paytm संस्थापक हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एलएमएसएआई के दो विद्यार्थियों को हर साल छात्रवृत्ति देंगे.

बयान के अनुसार सोना जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान के मुताबिक, “इसके अलावा दोनों व्यक्तियों ने लंदन से भारत में तीन दिसंबर, 2020 को 1.5 किलो सोने की तस्करी में अपनी भूमिका स्वीकार की।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें