देश की खबरें | वायुसेना ने जगुआर दुर्घटना में मारे गए पायलटों की पहचान जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू के पास एक दिन पहले जगुआर लड़ाकू विमान हादसे में मारे गए भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह के रूप में हुई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राजस्थान के चूरू के पास एक दिन पहले जगुआर लड़ाकू विमान हादसे में मारे गए भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह के रूप में हुई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना ने यह भी कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया गया है।

भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को दोनों पायलटों के नाम जारी किए। एक संक्षिप्त बयान में, वायुसेना ने कहा, "बुधवार को जगुआर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए पायलट थे - स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह।"

हालांकि, इसमें दोनों पायलट की उम्र का उल्लेख नहीं है।

बुधवार को वायुसेना ने कहा, "भारतीय वायुसेना का एक जगुआर प्रशिक्षण विमान राजस्थान के चूरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

भारतीय वायुसेना ने यह भी कहा कि उसे लोगों की मौत पर गहरा अफसोस है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट