देश की खबरें | एआईएफएफ के शीर्ष पदाधिकारियों ने भारतीय फुटबॉल में झिंगन, सुखविंदर के योगदान को सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को राष्ट्रीय टीम के अर्जुन पुरस्कार विजेता डिफेंडर संदेश झिंगन और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए पूर्व कोच और खिलाड़ी सुखविंदर सिंह की तारीफ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को राष्ट्रीय टीम के अर्जुन पुरस्कार विजेता डिफेंडर संदेश झिंगन और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए पूर्व कोच और खिलाड़ी सुखविंदर सिंह की तारीफ की।

झिंगन अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए देश में 27वें फुटबॉलर हैं जबकि पूर्व भारतीय कोच और डिफेंडर सुखविंदर ध्यानचंद पुरस्कार हासिल करने वाले फुटबॉल से जुड़े तीसरे व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़े | No Restrictions On Movement Of People And Goods: गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान के आवागमन पर न लगाएं पाबंदी.

पटेल ने कहा, ‘‘संदेश हाल के समय में भारतीय फुटबॉल टीम का अहम हिस्सा रहा है। आप इस सम्मान के पूरी तरह से हकदार हैं और हमें आप पर बेहद गर्व है। भारतीय ध्वज को लहराते रहो। बधाई हो।’’

एआईएफएफ प्रमुख ने कहा, ‘‘सुखविंदर सिंह ने भारतीय फुटबॉल के विकास में अहम भूमिका निभाई। वह सफल कोच और खिलाड़ी रहे। मेरी उन्हें तहेदिल से बधाई।’’

यह भी पढ़े | पंजाब में COVID-19 के 1,320 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 40,643 हुई: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने भी दोनों की सराहना की।

दास ने कहा, ‘‘संदेश भारतीय फुटबॉलरों की नई पीढ़ी का प्रतीक है। उसका स्तर शानदार है और वह कई युवाओं के लिए आदर्श है। वह अर्जुन पुरस्कार का हकदार है। यह पुरस्कार भारतीय फुटबॉल को मिली मान्यता भी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय फुटबॉल को सुखविंदर सिंह का योगदान बहुमूल्य है। उन्हें बधाई।’’

झिंगन ने 2015 में गुवाहाटी में भारत की ओर से पदार्पण किया और अब तक 36 बार राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इस दौरान चार गोल दागे। उन्होंने चार मैचों में भारत की कप्तानी भी की।

भारतीय टीम के कोच के रूप में सुखविंदर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीम ने 1999 और 2009 में दो बार सैफ कप जीता और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2001 में फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दौरान बेंगलुरू में यूएई को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड