देश की खबरें | अयोग्य खिलाड़ी को उतारने के लिए एआईएफएफ ने चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने चर्चिल ब्रदर्स एफसी को आइजोल एफसी के खिलाफ आई लीग मैच के दौरान अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारने के लिए बृहस्पतिवार को उन्हें 0-3 से मैच गंवाने की सजा सुनाई।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने चर्चिल ब्रदर्स एफसी को आइजोल एफसी के खिलाफ आई लीग मैच के दौरान अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारने के लिए बृहस्पतिवार को उन्हें 0-3 से मैच गंवाने की सजा सुनाई।

मिजोरम के राजीव गांधी स्टेडियम में 17 फरवरी को खेला गया यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

राष्ट्रीय महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘एआईएफएफ अनुशासन समिति ने चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा को आई लीग 2024-25 के नियम 6.5.6 और 6.6.6 का उल्लंघन करते हुए पाया है क्योंकि उन्होंने 17 फरवरी 2025 को आइजोल एफसी के खिलाफ खेले गए आई लीग 2024-25 के 86वें मुकाबले में एक अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारा था।’’

बयान के अनुसार, ‘‘एआईएफएफ अनुशासन संहिता के नियम 26 के साथ नियम 57 के अनुसार उक्त मैच के परिणाम को चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा के लिए 0-3 से हार के रूप में देखा जाएगा।’’

इस सजा के बावजूद चर्चिल ब्रदर्स की टीम 16 मैच में 28 अंक के साथ आई लीग तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम इंटर काशी से तीन अंक पीछे है।

इस सप्ताह की शुरुआत में 13 जनवरी को इंटर काशी के खिलाफ मैच में इसी तरह के उल्लंघन के लिए एआईएफएफ ने नामधारी एफसी के तीन अंक काटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\