खेल की खबरें | एआईएफएफ अनुशासन समिति ने एफसी गोवा के कप्तान बेदिया को आरोपमुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने शुक्रवार को एफसी गोवा के कप्तान एडु बेदिया को ‘खेल भावना के विपरीत व्यवहार’ करने के आरोपों से मुक्त कर दिया और उन्हें कोई अतिरिक्त सजा नहीं देने का फैसला किया।

मडगांव, 19 फरवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने शुक्रवार को एफसी गोवा के कप्तान एडु बेदिया को ‘खेल भावना के विपरीत व्यवहार’ करने के आरोपों से मुक्त कर दिया और उन्हें कोई अतिरिक्त सजा नहीं देने का फैसला किया।

बेदिया को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में 13 फरवरी को चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ बाम्बोलिम में खेले गये मैच में इंजुरी टाइम के दौरान घटी घटना के लिये एआईएफएफ अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस भेजा था। यह मैच 3-3 से ड्रा रहा था।

घटना की वीडियो फुटेज से लग रहा था कि स्पेन के बेदिया कथित तौर पर दीपक तांगरी को दांतों से काट रहे हैं लेकिन एआईएफएफ अनुशासन समिति ने तांगरी के प्रति खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया।

आईएसएल ने बयान में कहा, ‘‘एआईएफएफ समिति खिलाड़ी के जवाब और बेदिया की सुनवाई के दौरान मुहैया कराये गये सभी अन्य साक्ष्यों से संतुष्ट है। एफसी गोवा का कप्तान पहले ही एक मैच का निलंबन झेल चुका है। ’’

मुंबई सिटी एफसी के ह्यूगो बोमोस पर हालांकि एफसी गोवा के खिलाफ आठ फरवरी को खेले गये मैच में गंभीर अनुशासनहीनता और खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने के लिये अतिरिक्त दो मैचों का प्रतिबंध और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

समिति ने बोमोस को मैच अधिकारियों का अपमान करने का दोषी पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट