खेल की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एआईसीएफ ने विपनेश को अंतरिम सचिव नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के भरत सिंह चौहान को हटाने के अपने फैसले को बरकरार रखने के बाद मंगलवार को विपनेश भारद्वाज को अंतरिम सचिव नियुक्त किया।

चेन्नई, 23 अगस्त अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के भरत सिंह चौहान को हटाने के अपने फैसले को बरकरार रखने के बाद मंगलवार को विपनेश भारद्वाज को अंतरिम सचिव नियुक्त किया।

एआईसीएफ के अध्यक्ष संजय कपूर ने पीटीआई से कहा, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारद्वाज को महासंघ का अंतरिम सचिव नियुक्त किया गया है।’’

कपूर ने कहा, ‘‘स्थिति पर आगे की चर्चा के लिए आज रात बैठक बुलाई गई है।’’

दो जून को दिल्ली उच्च न्यायालय ने चौहान को उनके पद से हटा दिया था। उच्चतम न्यायालय ने हालांकि तमिलनाडु के मामल्लापुरम में 28 जुलाई से नौ अगस्त तक होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड को ध्यान में रखते हुए सात जून को उच्च न्यायालय के फैसले को पलटते हुए चौहान को 15 अगस्त तक पद पर बहाल कर दिया था।

एआईसीएफ के उप नियमों के अनुसार इस्तीफे, मृत्यु या अन्य कारणो से उत्पन्न होने वाली पदाधिकारियों की रिक्तियां अध्यक्ष द्वारा भरी जाएंगी और ऐसा नामित व्यक्ति आम सभा की अगली बैठक तक पद पर रहेगा।

चौहान के खिलाफ अदालत का आदेश आरएन डोंगरे द्वारा दायर मामले पर आया था जिसमें उनके चयन को राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी गई थी।

गौरतलब है कि 2021 में हुए एआईसीएफ चुनावों में चौहान ने ही डोंगरे को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\