देश की खबरें | शशिकला या उनके परिवार के लिए अन्नाद्रमुक, सरकार में कोई जगह नहीं : तमिलनाडु के मंत्री ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि दिवंगत नेता जे जयललिता की करीबी रहीं शशिकला या उनके परिवार के लिए पार्टी या सरकार में कोई जगह नहीं है।

चेन्नई, 10 जुलाई अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि दिवंगत नेता जे जयललिता की करीबी रहीं शशिकला या उनके परिवार के लिए पार्टी या सरकार में कोई जगह नहीं है।

वी के शशिकला की जेल से रिहाई को लेकर भाजपा के एक नेता के ट्वीट के बाद तमिलनाडु की राजनीति में आई गर्मी के बीच जयकुमार ने कहा ‘‘शशिकला या उनके परिवार के लिए अन्नाद्रमुक पार्टी या सरकार में कोई जगह नहीं है। पार्टी का रुख यथावत है।’’

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: STF ने प्रेस नोट जारी कर बताया विकास दुबे के मुठभेड़ की पूरी सच्चाई.

शशिकला ने 15 फरवरी 2017 को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके एक दिन पहले ही उन्हें आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया गया था। वह फिलहाल बेंगलुरू की परपना अग्रहारा केंद्रीय जेल में चार साल कैद की सजा काट रही हैं।

25 जून को भाजपा के असीरवतम अचार्य ने ट्वीट किया था कि शशिकला को अगस्त में रिहा किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन सीमा विवाद पर चीनी राजदूत सुन वीदोंग का बड़ा बयान, कहा- बातचीत से हो इस संवेदनशील और जटिल मुद्दे का समाधान.

इसके बाद शशिकला के करीबी यह दावा करने लगे कि उनकी रिहाई तो होनी ही है। और फिर राजनीतिक कयास लगने लगे।

जयकुमार ने कहा ‘‘पार्टी का रूख इस मुद्दे पर पहले से लिए जा चुके निर्णय पर आधारित है। शशिकला या उनके परिवार के लिए पार्टी या सरकार में कोई जगह नहीं है। इस रूख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\