देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने स्टालिन के सामाजिक न्याय संघ बनाने के प्रस्ताव की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक ने द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के ‘‘सामाजिक न्याय के लिए अखिल भारतीय संघ’’ बनाने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए इसे लोगों का ध्यान भटकाने की रणनीति करार दिया है।

चेन्नई, तीन फरवरी तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक ने द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के ‘‘सामाजिक न्याय के लिए अखिल भारतीय संघ’’ बनाने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए इसे लोगों का ध्यान भटकाने की रणनीति करार दिया है।

अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को स्टालिन सरकार से पूछा कि सामाजिक न्याय अभी किस खतरे का सामना कर रहा है। अन्नाद्रमुक ने राज्य में चुनावी मौसम के दौरान स्टालिन के इस प्रस्ताव को वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की रणनीति करार दिया है।

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि जब से स्टालिन ने कार्यभार संभाला है, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रही है।

अन्नाद्रमुक नेता ने संवाददाताओं से कहा कि वास्तव में, यह अन्नाद्रमुक ही थी जिसने अपने संस्थापक और दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन के दिनों से ही सामाजिक न्याय की नीति को हमेशा कायम रखा ।

उन्होंने कहा ‘‘ द्रमुक ने सत्ता में आने पर महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह प्रदान करने, नीट परीक्षा समाप्त करने, तेल की कीमतें घटाने और एलपीजी सिलेंडर के लिए सब्सिडी प्रदान करने सहित, चुनाव पूर्व कई प्रकार के वादे किए थे। लेकिन, द्रमुक सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।’’

डी जयकुमार ने कहा, ‘‘इन वादों को पूरा करने में अपनी अक्षमता छिपाने के लिए द्रमुक लोगों का ध्यान भटकाने की रणनीति का सहारा ले रही है। वह अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ सतर्कता विभाग के छापे डलवा रही है।’’

स्टालिन ने बुधवार को कांग्रेस, कट्टर प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस सहित देश भर के 37 राजनीतिक दलों से उत्पीड़ित लोगों के हितों की रक्षा के लिए अखिल भारतीय सामाजिक न्याय महासंघ में शामिल होने की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड