देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना : फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघरे का अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघरे (27) का बृहस्पतिवार सुबह ठाणे जिले के उनके गृहनगर डोंबिवली में अंतिम संस्कार किया गया।

ठाणे, 19 जून गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघरे (27) का बृहस्पतिवार सुबह ठाणे जिले के उनके गृहनगर डोंबिवली में अंतिम संस्कार किया गया।

रोशनी के पिता राजेंद्र सोंघरे ने स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया।

डीएनए परीक्षण के माध्यम से पहचान की पुष्टि होने के बाद, बुधवार देर रात रोशनी के शव को परिवार को सौंप दिया गया।

एअर इंडिया के विशेष विमान से शव को मुंबई लाया गया, जहां से उसे डोंबिवली ले जाया गया। अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और इसके बाद लगी आग में यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और जमीन पर मौजूद लोगों सहित कुल 270 लोगों की मौत हो गई थी।

रोशनी की अगले साल मार्च में ठाणे निवासी मर्चेंट नेवी के अफसर के साथ शादी होनी थी।

परिवार के एक सदस्य ने बताया, ‘‘वह जीवन में नयी शुरुआत करने जा रही थी। हमारे कुछ सपने थे... जो अब टूट चुके हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\