देश की खबरें | अहमदाबाद विमान हादसा: चालक दल के सदस्य दीपक पाठक का अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया विमान के चालक दल के सदस्य दीपक पाठक को हजारों लोगों की भीड़ ने यहां नम आंखों से शनिवार को अंतिम विदाई दी।

ठाणे, 21 जून गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया विमान के चालक दल के सदस्य दीपक पाठक को हजारों लोगों की भीड़ ने यहां नम आंखों से शनिवार को अंतिम विदाई दी।

पाठक (34) पिछले 11 वर्षों से एअर इंडिया में कार्यरत थे और अहमदाबाद से लंदन जा रहे उस विमान में चालक दल के सदस्य के रूप में सवार थे, जो 12 जून को उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

नौ दिनों की लंबी पहचान प्रक्रिया के बाद डीएनए परीक्षण के माध्यम से पुष्टि कर पाठक के शव को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था।

जब पाठक के शव को ताबूत में अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर रावल कॉम्प्लेक्स स्थित उनके आवास पर लाया गया, तो वहां माहौल गमगीन हो गया।

ताबूत के साथ ही पाठक की एक बड़ी तस्वीर लगी हुई थी, जिसपर वहां मौजूद शोकाकुल लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पाठक की शव यात्रा में भारी भीड़ देखी गई।

परिवार, दोस्त, पड़ोसी और आस-पास के इलाकों के लोग पाठक के ताबूत को मंजरली श्मशान ले जाने वाले फूलों से सजे ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे।

पाठक के परिवार के सदस्यों ने उस दिन को याद किया जब अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

पाठक की बहन ने कहा, “उस सुबह उन्होंने (पाठक के) मां को फोन किया और बस ‘गुड मॉर्निंग’ कहा। वह आखिरी बार था, जब हमने उनकी आवाज सुनी थी।”

उन्होंने बताया, “हम अपने-अपने रोजाना के कार्यों के कारण अक्सर बात नहीं कर पाते थे, लेकिन मेरी मां और मैं हमेशा उनसे बात करते थे।”

पांच भाई-बहनों में पाठक तीसरे स्थान पर थे और उनकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी।

पाठक के परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो विवाहित बहनें हैं।

लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 पिछले बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई।

विमान के एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराने के कारण 29 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट