खेल की खबरें | एएचएफ ने चेन्नई में मैच अधिकारियों के लिए तकनीकी प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम आयोजित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) यहां चल रही एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के इतर मैच अधिकारियों के लिए तकनीकी प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

चेन्नई, सात अगस्त एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) यहां चल रही एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के इतर मैच अधिकारियों के लिए तकनीकी प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

इस पाठ्यक्रम में मैच अधिकारियों की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जा रहा है जिससे कि वे घरेलू सर्किट पर अधिकारी की भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

एएचएफ की प्रतियोगिता एवं खेल निदेशक एलिसाबेथ फुएर्स्ट की निगरानी में पाठ्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

एलिसाबेथ ने पीटीआई से कहा, ‘‘इसके पीछे विचार यह है कि राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों को अधिक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे बेहतर काम कर सकें और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकें, सीख सकें और विकास कर सकें और निश्चित रूप से, लंबी अवधि में कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकें।’’

पाठ्यक्रम के लिए चुने गए 16 भारतीय उम्मीदवारों पर बोलते हुए एलिसाबेथ ने कहा कि वह उनके सैद्धांतिक ज्ञान से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी अधिकारियों के पाठ्यक्रम में 16 उम्मीदवार हैं और यह अच्छा चल रहा है। भारत में अधिकारियों के पास आमतौर पर काम करने के लिए बहुत अच्छी जगह है।’’

एलिसाबेथ ने कहा, ‘‘उनके पास बहुत अच्छा सैद्धांतिक ज्ञान है और उनके पास देश में होने वाली राष्ट्रीय, राज्य-स्तरीय और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में कुछ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का भी काफी अवसर है। मैं उम्मीदवारों से बहुत खुश हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\